How To Make Self E-Pan Card 2022 Check Now

Rate this post
How To Make Self E-Pan Card, दोस्तों आज के युग में अगर ये कहा जाय की अगर आपके पास कोई Valid दस्तावेज़ नहीं है तो आप खुद  प्रमाण नहीं दे पाएंगे। भले ही आप स्वयं वहां पर उपस्थित क्यों ना रहे। आज आप कहीं भी जाते हैं तो आपको आपके होने का प्रमाण देना पड़ता है तभी लोग मानते हैं की असल में आप ही हैं। इन्ही दस्तावेज़ों में से जैसे Aadhaar Card , Pan Card , Ration Card , Passport  आदि मुख्य रूप से प्रयोग में लाये जाते हैं।
Aadhaar Card और Pan Card तो एक -दूसरे के पूरक बन गए हैं। अगर आप बैंक में खाता खोलना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले Aadhaar Card और Pan card के बारे में जरूर पूछा जायेगा। अगर ये दोनों आपके पास ना हो तो आपका बैंक में खाता नहीं खुलेगा। अगर आप बैंक में 50000 रूपये से अधिक का लेन -देन करते हैं तो भी पैन कार्ड होने जरुरी है इसके साथ ही साथ अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो भी Pan Card का होना आवश्यक है। तो अगर आपने अभी तक Pan Card नहीं बनवाया है, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आप खुद से ही कैसे Pan Card बना सकते हैं।

PAN CARD क्या है ?

PAN CARD हमारे देश के Income Tax  Department द्वारा जारी किया जाता है, इसका पुरा नाम Permanent Account Number होता है जिसे  हिन्दी में स्थाई खाता संख्या कहते हैं। जो कि Unique होता है अर्थात एक नम्बर सिर्फ एक ही आदमी का होगा किसी अन्य से नहीं मिलेगा।
Pan Card ही वह जरिया है जिससे Income Tax India हमारे लेन-देन पर नजर रखते है। जब भी हम बैंक में 50000₹ से अधिक का लेन-देन करते हैं तो Pan Card Number होना जरूरी हो जाता है।
 ये 10 अंकों वाली नम्बर और Alphabet का Combination होता है। जो कि कार्ड के बारे में बहुत सारी जानकारी प्रदान करती है।

PAN CARD कैसे बनायें ?

PAN CARD  बनाने के लिए आप किसी Cyber Cafe पर जाकर जरूरी दस्तावेजों को देकर आसानी से बनवाया जा सकता है। इसके लिए कुछ शुल्क लगता है जो आपको देना होगा। Pan Card के लिए आवश्यक दस्तावेजों में से मुख्यतः –
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक 
  • आधार कार्ड 
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र 
  • Address Proof 
  • Identity Proof 

आदि दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। दस्तावेजों की Xerox कॉपी की जरुरत भी होगी। परन्तु अगर आपके पास Aadhar Card है तो आप इ-पैन कार्ड भी बना सकते हैं।

E-Pan Card क्या है ?

E-Pan Card भी पैन कार्ड के बराबर है बस इसको बनाने की प्रक्रिया अलग है इसको बनाने के लिए आपको इतना मेहनत नहीं करना पड़ेगा। कहा जाय तो E-Pan Card पैन कार्ड का ही Electronic रूप है। इसको बनाने के लिए आपको क्या करना  जानते हैं.
हम जो तरीका बताने जा रहे हैं इसमें आपको बस 10 मिनट का समय लगेगा।

E-Pan Card कैसे बनाते हैं ?

अभी तक अगर आपने अपना पैन कार्ड नहीं बनवाया है, तो आप केवल 10 मिनट में ही पैन कार्ड बनवा सकते हैं और मजे की बात यह कि आपको त्वरित पैन कार्ड (Instant PAN Card) बनवाने के लिए कोई पैसा भी नहीं देना पड़ेगा। तो आइए अब हम जानते हैं कि आयकर विभाग (Income Tax Department) की ओर से महज 10 में फ्री (Free) वाला त्वरित पैन कार्ड कैसे बनता है…?

Step :-

  • इंस्टैंट पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा।
  • आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपनी बायीं ओर Instant PAN Through Aadhar का  Option लिखा हुआ नजर आएगा, अब आप इस पर क्लिक करना है ।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको  Get New Pan के Option पर क्लिक करना होगा।
  • एक बार फिर नया पेज खुलेगा और अब इस नये पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर (Aadhaar Card Number) डालने को कहा जाएगा।
  • अपना आधार नंबर यहां डालिए और  Confirm पर क्लिक कर दीजिए।
  • क्लिक करने के बाद अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, इसे वेबसाइट पर डालकर वेरिफाई कर दीजिए।
  • आपके द्वारा ओटीपी डालते ही वेरिफिकेशन हो जायेगा उसके बाद आपको ई-पैन (e-PAN) Card जारी कर दिया जाएगा।
  • ई-पैन जारी करने के बाद आवेदनकर्ता को पीडीएफ (pdf) फॉर्मेट में पैन कार्ड की एक कॉपी मिलती है, जिस पर क्यूआर कोर्ड (QR Code) दर्ज होता है।
  • इस QR Code में आवेदक का  Demographics Details और  Photo शामिल होता है।
  • आपका ई -पैन कार्ड  बस 10 मिनट में ही बन जायेगा । अब आप इसको कहीं भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 E-Pan Card बनाने में कितना पैसा लगता हैं ?

आपको E-Pan Card बनवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा ,ये बिलकुल फ्री है। अतः आपको इसके लिए अपनी जेब ढीली नहीं करनी होगी। बस Aadhar Card में Mobile No Registered होना जरुरी है।

निष्कर्ष –

हमने आज आपको E-Pan Card कैसे बनाते हैं इसके बारे में विस्तार से बताया है। आशा करते हैं आप इस जानकारी का लाभ अवश्य उठाएंगे और ये जानकारी कैसे लगी जरूर बताइयेगा।
 
तो ये जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें Comments में बता सकते हैं तथा पसंद आई तो अपने दोस्तों को भी Share कर सकते हैं। साथ ही साथ हमारी हर Post की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Subscribe Box में अपना Email Id  डाल कर Subscribe कर सकते हैं। 
हम आपके राय की प्रतीक्षा करेंगे।
 
Tech Ranchi को आप FacebookInstagramTwitter पर follow कर सकते हैं। आप हमारे YouTube Channel पर भी नई-नई जानकारी पाने के लिए Subscribe करें।
https://feeds.feedburner.com/techranchi
Get Free Job Notifications

1 thought on “How To Make Self E-Pan Card 2022 Check Now”

Leave a comment