Primary Teachers Training College in Jharkhand :- झारखंड पूर्वी भारत का एक उभरता हुआ राज्य है जिसमें अपार खनिज संपदा एवं वन संपदा भरी पड़ी है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध यह राज्य दिनों – दिन प्रगति की राह पर आगे बढ़ रही है, शिक्षा के क्षेत्र में भी झारखंड बहुत अच्छा कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। झारखंड में बहुत सारे अच्छे – अच्छे शिक्षण संस्थान स्थित हैं जिनमें बच्चे अपनी पढ़ाई कर दुनिया के अलग-अलग जगहों पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
|
Jharkhand Govt Primary Teacher’s Training College | D.El.Ed |
झारखंड में बहुत सारे प्रतिष्ठित School, College, University और Technical Education Institutions स्थित हैं। शिक्षण संस्थानों में विशेषकर B.Ed College और Primary Teachers Training College ( D.El.Ed) से छात्रों को शिक्षक बनने की प्रशिक्षण दी जाती है, यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वही छात्र आगे जाकर शिक्षक बनते हैं।
आज के इस Article में हम आपको बताने वाले हैं :-
- Primary Teachers Training क्या होता है?
- Primary Teachers Training करने के बाद कौन सी नौकरी पा सकते हैं?
- झारखंड में कुल कितने Government Primary Teachers Training College हैं?
- कौन से प्रमंडल में कितने Govt Primary Teachers Training College स्थित हैं?
- Primary Teachers Training College में सीटों की संख्या क्या है?
Contents
- 1 Primary Teachers Training / D. El.Ed क्या होता है?
- 2 Primary Teachers Training in Jharkhand के लिए Minimum Educational Qualification क्या ?
- 3 Subjects in Jharkhand Primary Teachers Training College
- 4 Primary Teachers Training करने के बाद कौन सी नौकरी पा सकते हैं?
- 5 Government Primary Teachers Training College in Jharkhand –
- 6 Jharkhand Govt Primary Teachers Training College के नाम तथा सीट :-
- 7 Jharkhand Govt Primary Teachers Training College का Admission Form कैसे Apply करें ?
- 8 Jharkhand Govt Primary Teacher’s Training College के Official Websites प्रमण्डल के आधार पर –
- 9 Jharkhand Govt Primary Teacher’s Training College का Subject Wise आरक्षण –
- 10 निष्कर्ष:-
- 11 Primary Teachers Training / D. El.Ed क्या होता है?
- 12 How Many Government Primary Teachers Training College in Jharkhand
- 13 Primary Teachers Training करने के बाद कौन सी नौकरी पा सकते हैं?
- 14 Jharkhand Govt Primary Teacher’s Training College का Admission Form कैसे Apply करें ?
- 15 Primary Teachers Training में कितने Subject की पढ़ाई होती है ?
- 16 Related posts:
Primary Teachers Training / D. El.Ed क्या होता है?
Primary Teachers Training / D. El.Ed एक 2 वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण है, जिसे करने के बाद आप प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बन सकते हैं। इसे Semester System में बांटा गया है , 2 वर्षों में 4 Semester होते हैं।
चारों सेमेस्टर प्रशिक्षण लेने के बाद राज्य के शिक्षा बोर्ड से अंतिम परीक्षा पास करनी होती है। इस Course को चलाने के लिए College का भारत सरकार के NTCE से मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है।
इस प्रशिक्षण में Elementary Education की Training दी जाती है , बच्चों को पढ़ाने की विधियाँ , विषयों को पढ़ाने की विधियाँ , बच्चों के मनोविज्ञान की समझ , बच्चों को पढ़ाने का तरीका एवं विद्यालयों में अभ्यास पाठ आदि मुख्य रूप से पढ़ाई जाती है।
D. El.Ed का Full Form क्या होता है ?
D. El.Ed का Full Form – Diploma in Elementary Education होता है ,जिसे हम Short में D.El.Ed या PTTE कहते हैं।
Primary Teachers Training in Jharkhand के लिए Minimum Educational Qualification क्या ?
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम Inter / 12th पास होना अनिवार्य है। ST/SC प्रशिक्षुओं के लिए 45% अंक तथा OBC/ GENERAL प्रशिक्षुओं के लिए 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Subjects in Jharkhand Primary Teachers Training College
झारखण्ड में नीचे दी गयी तालिका में अंकित विषयों को पढ़ाया जाता है –
Paper No. | Subject Name |
Paper 1 | नवोदित भारत में शिक्षा और शिक्षक |
Paper 2 | शिक्षा मनोविज्ञान |
Paper 3 | विद्यालय संगठन, निर्देशन एवं परामर्श |
Paper 4 | शैक्षिक प्रौद्योगिकी एवं मूल्यांकन |
Paper 5 | हिन्दी भाषा शिक्षण – विषयवस्तु सह शिक्षण विधि |
Paper 6 | अंग्रेजी शिक्षण – विषयवस्तु सह शिक्षण विधि |
Paper 7 | संस्कृत शिक्षण – विषयवस्तु सह शिक्षण विधि |
Paper 8 | गणित शिक्षण – विषयवस्तु सह शिक्षण विधि |
Paper 9 | पर्यावरण अध्ययन 1 – विषयवस्तु सह शिक्षण विधि |
Paper 10 | पर्यावरण अध्ययन 2 – विषयवस्तु सह शिक्षण विधि |
Paper 11 | अभ्यास पाठ |
Paper 12 | Computer |
Paper 13 | कार्य अनुभव |
Paper 14 | शारीरिक शिक्षा |
Primary Teachers Training करने के बाद कौन सी नौकरी पा सकते हैं?
Primary Teacher’s Training करने के बाद आप प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बन सकते हैं। आप इसे करने के बाद सरकारी तथा गैर सरकारी किसी भी विद्यालय के शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त कर लेते हैं।
समय – समय पर पात्रता परीक्षा का आयोजन होता रहता है उसमे शामिल होकर परीक्षा दे सकते हैं। जैसे – CTET , JHTET , UPTET ,आदि।
Government Primary Teachers Training College in Jharkhand –
झारखण्ड के Primary Teacher’s Training College को प्रमण्डलों के हिसाब से बांटा गया है। सभी पांचों प्रमण्डलों को मिला कर कुल 18 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इसके अलावे बहुत सरे गैर सरकारी प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान भी स्थित हैं।
Jharkhand Govt Primary Teachers Training College के नाम तथा सीट :-
कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा / RDDE Chaibasa :-
College Name | Seat |
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( DIET ), गम्हारिया,सरायकेला-खरसावाँ ( Female ) | 50 |
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( DIET ), चाकुलिया,पूर्वी सिंहभूम ( Male ) | 50 |
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( DIET ), चैनपुर पश्चिमी सिंहभूम ( Male ) | 100 |
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, राँची / RDDE Ranchi :-
College Name | Seat |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, बुंडू ( Male ) | 50 |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, सिमडेगा ( Male ) | 100 |
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( DIET ) ,रातू ,राँची ( Female ) | 60 |
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग / RDDE Hazaribag :-
College Name | Seat |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, चितरपुर ,रामगढ़ ( Male ) | 50 |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, पिंड्राजोरा , बोकारो ( Male ) | 50 |
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( DIET ) ,गोविन्दपुर , धनबाद ( Female ) | 50 |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, बगोदर ,गिरिडीह ( Female ) | 50 |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, हजारीबाग ( Female ) | 100 |
संथाल परगना प्रमंडल, दुमका / RDDE Dumka :-
College Name | Seat |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, घोरमारा , देवघर ( Male ) | 50 |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, गुम्मा , गोड्डा ( Male ) | 50 |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, जसीडीह ,देवघर ( Female ) | 50 |
पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर / RDDE Palamu :-
College Name | Seat |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रेहला ( Male ) | 50 |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, सतबरवा ( Male ) | 50 |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, लातेहार ( Male ) | 100 |
राजकीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, मेदिनीनगर ( Female ) | 50 |
Jharkhand Govt Primary Teachers Training College का Admission Form कैसे Apply करें ?
इसके लिए समय – समय पर आवेदन पत्र इच्छुक उम्मीदवारों से आमंत्रित किये जाते हैं , जिसे Apply करने के बाद Merit List का प्रकाशन किया जाता है। Merit List का निर्धारण शैक्षणिक प्राप्तांको के आधार पर किया जाता है। विषयों के अनुसार आरक्षण की भी व्यवस्था की गयी है।
Application Form आप Online / Offline Mode से Apply कर सकते हैं , Advertisement समय – समय पर समाचारपत्रों में तथा Official Websites में भी निकलता रहता है।
-: How To Apply Online Application for Jharkhand Primary Teacher’s Training :-
Jharkhand Govt Primary Teacher’s Training College के Official Websites प्रमण्डल के आधार पर –
प्रमण्डल का नाम | Official Website |
कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा / RDDE Chaibasa | Click Here |
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, राँची / RDDE Ranchi | Click Here |
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग / RDDE Hazaribag | Click Here |
संथाल परगना प्रमंडल, दुमका / RDDE Dumka | Click Here |
पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर / RDDE Palamu | Click Here |
Jharkhand Govt Primary Teacher’s Training College का Subject Wise आरक्षण –
विज्ञान / Science :-
Subject Name | Seat in % |
भौतिकी /गणित | 15 |
रसायन /जीव विज्ञान | 15 |
भाषा / Language :-
Subject Name | Seat in % |
हिंदी /संस्कृत /अरबी /फ़ारसी /उर्दू | 30 |
अंग्रेजी | 10 |
जनजाति य एवं क्षेत्रीय भाषा | 10 |
सामाजिक अध्ययन / Social Study :-
Subject Name | Seat in % |
इतिहास /भूगोल /नागरिक शास्त्र /अर्थशास्त्र /वाणिज्य | 20 |
Note :- यहाँ पर दी गयी सारी जानकारी Jharkhand के Govt Primary Teacher’s Training College के मुताबिक दी गयी है , अलग – अलग राज्य में अलग – अलग हो सकता है।
निष्कर्ष:-
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया की – Primary Teachers Training क्या होता है?, Primary Teachers Training करने के बाद कौन सी नौकरी पा सकते हैं?, झारखंड में कुल कितने Government Primary Teachers Training College हैं?, कौन से प्रमंडल में कितने Govt Primary Teachers Training College स्थित हैं?, Primary Teachers Training College में सीटों की संख्या क्या है?तथा और भी बहुत सारी जानकारियाँ जो आपके लिए फायदेमंद होंगी।
तो ये जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें Comments में बता सकते हैं तथा पसंद आई तो अपने दोस्तों को भी Share कर सकते हैं। साथ ही साथ हमारी हर Post की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Subscribe Box में अपना Email Id डाल कर Subscribe कर सकते हैं।
https://feeds.feedburner.com/techranchi
Primary Teachers Training / D. El.Ed क्या होता है?
2 वर्षीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण
How Many Government Primary Teachers Training College in Jharkhand
18 College
Primary Teachers Training करने के बाद कौन सी नौकरी पा सकते हैं?
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक
Jharkhand Govt Primary Teacher’s Training College का Admission Form कैसे Apply करें ?
Online या Offline दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
Primary Teachers Training में कितने Subject की पढ़ाई होती है ?
14 पेपर
Related posts:
CTET Examination 2023 | सीटेट परीक्षा 2023 में बड़ा बदलाव अभी देखें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
St Xaviers College Ranchi PG Admission 2023 Apply Now
CUET UG Result 2023 Download Now - कल होगा रिजल्ट जारी
Jharkhand B Ed Result 2023 Download Now
IGNOU UG and PG Admission 2023 Apply Now
Chotanagpur Law College LLB Admission 2023 Apply Now